한국어 日本語 中文简体 Deutsch Español हिन्दी Tiếng Việt Português Русский LoginJoin

Login

welcome

Thank you for visiting the World Mission Society Church of God website.

You can log on to access the Members Only area of the website.
Login
ID
Password

Forgot password? / Join

South Korea

चर्च ऑफ गॉड ने पर्यावरण के सर्वश्रेष्ठ कार्यों के लिए ‘ग्रीन एप्पल पुरस्कार’(स्वर्ण और कांस्य) जीता

  • Nation | कोरिया
  • Date | November 12, 2018
ⓒ 2018 WATV
चर्च ऑफ गॉड ने ग्रीन एप्पल पुरस्कार प्राप्त किया जिसे विश्व के चार प्रमुख पर्यावरण पुरस्कारों में सें एक के रूप में जाना जाता है। 12 नवंबर को, इंग्लैंड के लंदन के वेस्टमिंस्टर पैलेस के हाउस ऑफ कॉमन्स में आयोजित 2018 के ग्रीन एप्पल पुरस्कार समारोह में चर्च ऑफ गॉड वर्ल्ड मिशन सोसाइटी विश्वविद्यालय छात्र स्वयंसेवा दल ASEZ को अंतर्राष्ट्रीय अभियान के क्षेत्र में एक स्वर्ण पुरस्कार और चर्च ऑफ गॉड वर्ल्ड मिशन सोसाइटी को एक कांस्य पुरस्कार प्रदान किया गया।

ग्रीन ऑर्गनिजेशन(The Green Organisation) नामक एक अंतर्राष्ट्रीय गैर-लाभकारी पर्यावरण संगठन के द्वारा संचालित ग्रीन एप्पल पुरस्कार को यूरोपीय आयोग और ब्रितानी पर्यावरण एजेंसी द्वारा आधिकारिक तौर पर यूरोप में सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार के रूप में मान्यता दी जाती है। वे सरकारों और सार्वजनिक संस्थानों में पर्यावरण के सर्वश्रेष्ठ कार्यों का चयन करके पुरस्कार देते हैं। वे दुनिया के सभी उद्योगों में पर्यावरण अनुकूल कार्यों के उदाहरणों में से नवीनता के साथ पर्यावरण में उत्कृष्ट कार्य करने वालों के परियोजनाओं, उत्पादों और सेवाओं को पुरस्कृत करके पर्यावरण संरक्षण प्रथाओं को बढ़ावा दे रहे हैं।

इस वर्ष 112 संगठनों ने ग्रीन एप्पल पुरस्कार प्राप्त किया। एक चर्च को दो पुरस्कार प्रदान किया जाना बहुत असाधारण है। ग्रीन ऑर्गनिजेशन के संस्थापक रोजर वोलेन्स ने कहा, “इस वर्ष करीब 500 उम्मीदवार थे। मैं कहना चाहता हूं कि चर्च ऑफ गॉड ने महान कार्य किया है।”

चर्च ऑफ गॉड ने दुनिया भर के 175 देशों में स्थापित स्थानीय चर्चों के आस-पास सड़कों, पार्कों, नदियों और समुद्र तटों में आधिकारिक रूप से 5,200 बार दुनिया भर में पर्यावरण सफाई अभियान चलाए; यदि अनधिकृत रूप से किए गए सफाई अभियान को भी जोड़ें, तो संख्या और बढ़ जाएगी। हाल ही में, ASEZ स्वयंसेवा दल जिसमें चर्च ऑफ गॉड विश्वविद्यालय के छात्र शामिल हैं, दुनिया के कई स्थानों में स्थानीय विश्वविद्यालयों, सरकारों और नगर पालिकाओं के साथ सहयोग से पर्यावरण सफाई अभियान, आंदोलन और शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन करके छात्रों और नागरिकों को जागृत कर रहा है।
Church Intro. Video
CLOSE
Internet
Community effort helps ease blood shortage in Penang
Newspaper
Volunteers plant trees for climate action
Newspaper
Volunteer-based activity at Tmn Lee Ling involves planting of 30 trees