한국어 日本語 中文简体 Deutsch Español हिन्दी Tiếng Việt Português Русский LoginJoin

Login

welcome

Thank you for visiting the World Mission Society Church of God website.

You can log on to access the Members Only area of the website.
Login
ID
Password

Forgot password? / Join

South Korea

महासभा 2016

  • Nation | कोरिया
  • Date | March 06, 2016
पवित्र वर्ष के अनुसार नए वर्ष के प्रथम दिन के 3 दिन पहले, 6 मार्च 2016 को “माता के हृदय के साथ पूरे संसार के सात अरब लोगों को प्रचार करने का आंदोलन” के नारे के साथ महासभा 2016 आयोजित की गई। कोरिया व विदेशों के पुरोहित कर्मचारी नई यरूशलेम फानग्यो मंदिर में इकट्ठे हुए और चार रात व पांच दिनों के लिए महासभा में भाग लिया। वहां उन्होंने पिछले वर्ष के सुसमाचार के कार्य का निरीक्षण किया जिसने अन्य वर्षों की तुलना में अधिक प्रचुर फलों का परिणाम पैदा किया, और वर्ष 2016 के लिए सुसमाचार के कार्य के विकास की दिशा को निर्धारित किया।
ⓒ 2016 WATV

6 मार्च को आयोजित उद्घाटन की आराधना में और 9 मार्च(पवित्र वर्ष के अनुसार पहले महीने का पहला दिन) को आयोजित नए वर्ष की आराधना में कोरिया व विदेशों के पुरोहित कर्मचारियों के अलावा चर्च के प्रथम दिनों से चर्च के विकास में योगदान देने वाले पद–धारकों जैसे कि ऐल्डर, ऐल्डे्रस, मिशनरी और पुरोहित कर्मचारियों की पत्नियों ने भी साथ ही भाग लिया और महासभा को अधिक अर्थपूर्ण बनाया।

दो आराधनाओं के द्वारा माता ने अपनी संतानों को अधिक सांत्वना दी जिन्होंने अपनी परिस्थितियों में सुसमाचार फैलाने के लिए अधिक प्रयास किए थे, और तालियां बजाकर प्रोत्साहन दिया और उन सद्गुणों को सिखाया जो पद–धारकों को महान पात्र बनने के लिए अपनाना चाहिए। माता ने विशेष रूप से प्रेम और एकता पर यह कहते हुए जोर दिया, “जैसे परमेश्वर अपनी संतानों से प्रेम करते हैं, ठीक वैसे यदि आप अपने भाइयों और बहनों से प्रेम करें, उनके साथ विनम्रता से व्यवहार करें, समझदारी और उदारता से पेश आएं, उन पर दया करें और उनके हित के लिए अनुग्रहपूर्ण शब्द कहें, तब संपूर्ण एकता हो सकेगी और इससे सुसमाचार का महान कार्य पूरा हो जाएगा।”

ⓒ 2016 WATV

माता ने यह भी कहा, “बाइबल पापमय स्वर्गीय संतानों को परमेश्वर के संपूर्ण लोग बनाने के लिए दी गई है। वचनों को जानने से अधिक महत्वपूर्ण उन्हें अभ्यास में लाना है। आइए हम पिता के द्वारा प्रदान किए बहुमूल्य एहसासों को न भूलते हुए अन्त तक परमेश्वर की इच्छा को अभ्यास में लाकर स्वर्ग के राज्य की ओर आगे बढ़ें।”(प्रक 3:10–12; कुल 3:1–4; 2तीम 3:12; 1कुर 13:1–13; फिलि 2:2–8; इफ 5:1–14; 1पत 3:8–11; याक 5:7–10; 1थिस 4:16–17; प्रक 20:11–15)

महासभा में “सुसमाचार की योजना की प्रस्तुति 2016,” “विश्व पुरोहित कर्मचारी फोरम” और “महाद्वीपों के अनुसार सुसमाचार के परिणाम की रिपोर्ट” इत्यादि कार्यक्रम थे, जहां सात अरब लोगों को प्रचार करने के आंदोलन का लक्ष्य प्रस्तुत किया गया और उसकी योजना बनाई गई।


पुरोहित कर्मचारी फोरम में प्रधान पादरी किम जू चिअल ने मुख्य भाषण दिया। उन्होंने कहा, “वर्ष 2015 में हमने बहुत सी मुश्किलों के बावजूद दुनिया भर में बहुत से स्वर्गीय परिवार के सदस्यों को खोजा है। आइए हम विश्वास करें कि नए वर्ष में और बड़ी आशीषें प्रदान की जाएंगी और आइए हम मुस्कुराते चेहरों और अच्छे मनों के साथ आनन्द से अपने मिशन को पूरा करें।” उन्होंने आशा जताई कि विश्व सुसमाचार का प्रचार सदस्यों की एकता के द्वारा जल्द ही पूरा हो जाए।

पुरोहित कर्मचारियों ने आपस में सुसमाचार के कार्य के अच्छे नमूने साझा किए और आपस में चर्चा करते हुए सुसमाचार के विकास की योजनाएं बनार्इं। जिस दिन बहुत सी आत्माएं बाइबल की भविष्यवाणी के अनुसार सिय्योन में आएंगी, उस दिन का इंतजार करते हुए उन्होंने विस्तार से भविष्य के लिए तैयारी की। उनके चेहरों पर सारी मानवजाति को बचाने का महान कार्य पूरा करने के दृढ़ संकल्प की झलक थी।

पवित्र आत्मा की उपस्थिति में महासभा 2016 के सभी कार्यक्रमों का संचालन किया गया और वह 10 मार्च को समाप्त हुआ। चूंकि पुरोहित कर्मचारी माता का प्रोत्साहन और पवित्र आत्मा की आशीष पाकर अपने चर्चों में लौटे हैं, ऐसी अपेक्षा है कि वे सदस्यों के साथ एकजुट होकर और कदम से कदम मिलाकर काम करेंगे जिससे सात अरब लोगों को प्रचार करने के आंदोलन की गति को बढ़ाया जाएगा।

Church Intro. Video
CLOSE
Internet
Community effort helps ease blood shortage in Penang
Newspaper
Volunteers plant trees for climate action
Newspaper
Volunteer-based activity at Tmn Lee Ling involves planting of 30 trees